Ertiga CNG Waiting Period

 

मारुति सुजुकी की बेस्ट एमपीवी अर्टिगा सीएनजी

 अर्टिगा सीएनजी वेटिंग पीरियड: मारुति सुजुकी की बेस्ट एमपीवी अर्टिगा सीएनजी (जेडएक्सआई) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये है। मार्केट में इस एमपीवी की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इस कार का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है।

महंगे पेट्रोल-डीजल ने कार खरीदारों को दूसरे विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है। खासकर लोग सीएनजी कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा मारुति सुजुकी को हो रहा है।

दरअसल, मारुति सुजुकी ने अपने सीएनजी पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है। मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में 10 से ज्यादा सीएनजी कारें हैं। हाल ही में कंपनी ने कई गाड़ियों के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इनमें बलेनो सीएनजी और एक्सएल6 सीएनजी शामिल हैं।

लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा डिमांड वाली लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी अर्टिगा (सीएनजी) है। ज्यादा डिमांड के चलते Ertiga का वेटिंग पीरियड 9 महीने से ज्यादा हो गया है. Maruti Suzuki की बेस्ट MPV Ertiga CNG (ZXi) की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये है। मार्केट में इस एमपीवी की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इस कार का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है।

आपको बता दें, Artia के नए वेरिएंट को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और बाद में इसमें विकल्प के तौर पर S-CNG तकनीक को जोड़ा गया था। हालांकि सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण कंपनी का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

इस बीच मारुति ने अक्टूबर महीने की बिक्री के आंकड़े पेश किए हैं। घरेलू बाजार में मारुति के यात्री वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 28.77 फीसदी बढ़ी है। अक्टूबर महीने में कंपनी ने कुल 140,337 यूनिट्स व्हीकल्स की बिक्री की। इससे पहले अक्टूबर 2021 में कंपनी ने 108,991 यूनिट्स की बिक्री की थी।

वहीं, एलसीवी समेत कंपनी की घरेलू बिक्री 143,250 यूनिट रही। अक्टूबर 2021 में यह आंकड़ा 112,788 यूनिट का था। घरेलू और निर्यात सहित कंपनी की कुल बिक्री 167,520 इकाई रही। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के विपणन और बिक्री के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि सीएनजी कारों के लिए लगभग 1.23 लाख यूनिट की बुकिंग प्रतीक्षा में है।

Ertiga CNG Waiting Period Ertiga CNG Waiting Period Reviewed by Tech Gadgete on January 06, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.