इस पेड़ में है ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास, दवाइयों का है भंडार, इन बीमारियों से हमेशा रहेंगे दूर
इस पेड़ में है ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास, दवाइयों का है भंडार, इन बीमारियों से हमेशा रहेंगे दूर
.jpeg)
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढन ने बताया कि यह वृक्ष सुख-समृद्धि देने वाला वृक्ष माना जाता है। यह पेड़ अक्सर मंदिरों में लगाया जाता है। जैन धर्म में भी इस पेड़ का महत्व है। तीर्थंकर ऋषभदेव ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या की थी।
पर्यावरण की दृष्टि से बरगद का पेड़ सबसे उपयोगी पेड़ माना जाता है। यह पेड़ सबसे लंबे समय तक ऑक्सीजन देने वाला पेड़ है। अन्य वृक्षों की तुलना में इसकी आयु अधिक होने के का
रण इसे अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में बरगद के पेड़ को सबसे पवित्र पेड़ माना जाता है।
यह पेड़ आकार में बहुत बड़ा है. इसकी शाखाएं काफी लंबी होती हैं. इस पेड़ पर छोटे, मध्यम आकार के, गोल लाल-भूरे रंग के फल लगते हैं जिनमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इसके पत्तों से निकलने वाला दूध बहुत उपयोगी होता है। बरगद का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है। बरगढ़ में भगवान ब्रह्मा विष्णु महेश निवास करते हैं। इस वृक्ष की पूजा वट पक्ष में भी की जाती है।
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढन ने बताया कि वट वृक्ष को सुख-समृद्धि देने वाला वृक्ष माना जाता है। यह पेड़ अक्सर मंदिरों में लगाया जाता है, क्योंकि बरगद का पेड़ पवित्र होता है। जैन धर्म में भी बरगद के पेड़ का महत्व है। तीर्थंकर ऋषभदेव ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या की थी। बरगद के पेड़ की छाल, जड़, फल और पत्तियों का उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, बरगद के पेड़ को नहीं काटा जाता है और इसके छोटे पेड़ों को ईंधन के रूप में उपयोग नहीं किया जाता है।
ये हैं बरगद के पेड़ के औषधीय गुण
आयुर्वेदिक डॉक्टर किशन लाल ने बताया कि बरगद के पेड़ की छाल, पत्तियों और जड़ों से निकलने वाले दूध में औषधीय गुण पाए जाते हैं. यह वृक्ष विशेष उपयोगी है। अपने प्रचुर पोषक तत्वों के कारण यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है। बरगद के पेड़ से बनी औषधियां पित्त, कफ और घाव के इलाज में कारगर मानी जाती हैं। इसके अलावा बरगद के पेड़ की छाल में मौजूद तत्व जलने, अल्सर और दर्दनाक त्वचा रोगों के इलाज में उपयोगी होते हैं। बरगद के पत्तों से निकाला गया दूध घाव, मोच और सूजन पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है।
रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी
बरगद के फल में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पोटेशियम और सोडियम के स्तर को कम करते हैं। इसमें मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा बरगद का पेड़ मधुमेह की रोकथाम के लिए भी रामबाण माना जाता है। इस पेड़ पर आधारित औषधियों के सेवन से मधुमेह से राहत मिलती है।
इस पेड़ में है ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास, दवाइयों का है भंडार, इन बीमारियों से हमेशा रहेंगे दूर
Reviewed by Tech Gadgete
on
November 09, 2024
Rating:
Reviewed by Tech Gadgete
on
November 09, 2024
Rating:

No comments: